हिमाचल में 1602 नई नौकरी का बड़ा मौका! बिजली बोर्ड ने शुरू की भर्ती, सैलरी और योग्यता देखें अंदर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर खुल गया है। प्रदेशभर में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 1602 बिजली उपभोक्ता मित्रों की भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इस संबंध में विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए हैं और एचपीएसईडी (हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) को एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इन पदों पर चयनित कर्मियों को हर माह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। उनकी ड्यूटी प्रतिदिन 6 घंटे निर्धारित की गई है। बोर्ड का मानना है कि बिजली उपभोक्ता मित्रों की तैनाती से उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान तेज़ी से होगा और फील्ड सेवाओं में भी पारदर्शिता बढ़ेगी।

बिजली मित्रों की तैनाती के लिए सभी मुख्य अभियंताओं को अपने-अपने सर्कल की संख्या और लोकेशन जल्द भेजने के आदेश भी जारी किए गए हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना देरी शुरू हो सके।

किस जोन में कितनी भर्ती होगी?

सबसे अधिक भर्ती शिमला जोन ऑपरेशनल विंग में होगी, जहां कुल 510 बिजली मित्र तैनात किए जाएंगे। इसमें शिमला सर्कल में 143, रामपुर बुशहर में 100, रोहड़ू में 46, सोलन में 129 और नाहन में 92 पद शामिल हैं।

मंडी ऑपरेशनल विंग में कुल 251 पद होंगे। इसमें मंडी सर्कल में 181 और कुल्लू में 69 बिजली मित्र तैनात किए जाएंगे।

कांगड़ा जोन में 476 बिजली मित्र भर्ती होंगे। कांगड़ा सर्कल में 176, डल्हौजी में 240 और देहरा सर्कल में 60 पद निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा हमीरपुर जोन में कुल 275 पद होंगे, जिनमें हमीरपुर सर्कल में 106, ऊना में 101 और बिलासपुर में 68 पद शामिल हैं।

जेनरेशन सर्कल भावानगर में 5, जबकि इलेक्ट्रिकल सिस्टम के अंतर्गत शिमला में 35 और हमीरपुर में 49 बिजली मित्र भर्ती होंगे। एसईपीआरएएलडीसी में भी 1 पद स्वीकृत किया गया है।

योग्यता क्या होगी?

बिजली उपभोक्ता मित्र के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास के साथ आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन ट्रेड) का नियमित कोर्स होना जरूरी है। बोर्ड ने साफ कहा है कि डिस्टेंस एजुकेशन से प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और शारीरिक रूप से पूरी तरह सक्षम होना अनिवार्य है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह पद निर्धारित नहीं हैं।

बोर्ड का कहना है कि यह भर्ती फील्ड स्तर पर बिजली सेवा सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।