Kangra: किश्तवाड़ मॉडल पर विकसित होंगी आधुनिक हेचरियाँ: विधायक केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 30 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि प्रदेश में मत्स्य पालन को मजबूत बनाने के लिए किश्तवाड़ मॉडल पर आधुनिक हेचरियाँ स्थापित की जाएंगी। उनका कहना है कि इस पहल से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर स्वरोज़गार के अवसर पैदा होंगे और मत्स्य पालन क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

विधायक पठानिया हाल ही में जम्मू-कश्मीर के जिला किश्तवाड़ के दौरे पर थे, जहां उन्होंने मुगल मैदान स्थित अत्याधुनिक हेचरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वहां की व्यवस्थाओं, तकनीकी ढांचे और कार्यप्रणाली का विस्तृत अध्ययन कर प्रदेश में इसी मॉडल को अपनाने की योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकण्डी इलाके को ट्राउट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा 3.30 करोड़ रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। इस राशि से क्षेत्र में ट्राउट मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलेगी और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार होगा।

पठानिया ने कहा कि नई हेचरियों के निर्माण से न केवल उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोज़गार के कई नए अवसर भी मिलेंगे। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा-देहरा में चिट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार; 13.85 ग्राम नशा बरामद

पालमपुर और रक्कड़ में पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 13.85 ग्राम चिट्टा और 739 रुपये की नकदी बरामद कर दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

मंडी में Rapido बाइक टैक्सी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, निजी बाइक से सवारी ढोने पर चालान; स्थानीय संचालन की भी जांच

मंडी में Rapido ऐप के जरिए निजी बाइक से यात्रियों को ले जाने पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ बाइक चालकों के चालान किए गए हैं और विभाग स्थानीय स्तर पर Rapido के संचालन की भी जानकारी जुटा रहा है।

हिमाचल में DA को लेकर बड़ा मोर्चा, कर्मचारी-पेंशनर एक मंच पर आएंगे; 5300 करोड़ के एरियर का दावा

हिमाचल प्रदेश में लंबित डीए के भुगतान को लेकर कर्मचारी और पेंशनर संगठन एक मंच पर आने की तैयारी में हैं। शिमला में एक सप्ताह के भीतर प्रदेश स्तरीय आम सभा आयोजित करने की तैयारी है, जबकि संगठनों का दावा है कि डीए एरियर करीब 5300 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

दिल्ली-लेह बस सेवा पर लगा ब्रेक, 990 किमी का सफर अब अगले साल; 1839 रुपये में मिलता था सफर

एचआरटीसी की दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा 15 सितंबर से बंद कर दी गई है। करीब 990 किलोमीटर लंबे इस रूट पर बस का किराया 1,839 रुपये था। सेवा इस बार 26 मई को शुरू हुई थी और करीब साढ़े तीन महीने ही चल पाई।