Kangra: नाहन में शुरू होने जा रही स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, चंबी ग्राउंड से कांगड़ा टीम रवाना—नई जर्सी भी लॉन्च

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की सीनियर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता एक दिसंबर से नाहन में शुरू होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए आज शाहपुर के चंबी ग्राउंड से कांगड़ा जिला फुटबॉल एसोसिएशन की टीम नाहन के लिए रवाना हुई। खिलाड़ियों में जोश और आत्मविश्वास देखने लायक था।

टीम को रवाना करने के साथ ही जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने इस साल की नई जर्सी भी लॉन्च की। जर्सी लॉन्च कार्यक्रम में फुटबॉल एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष कांगड़ा राकेश चौहान, जनरल सेक्रेटरी विजय शमशेर भंडारी, जिला पीआरओ अजय पंकिल, एग्जीक्यूटिव सदस्य आशीष पटियाल, अनिल सैनी और कोच कवेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नई वर्दी शाहपुर फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी त्रिलोक चौधरी और मोहित बेकर द्वारा स्पॉन्सर की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। पदाधिकारियों ने कांगड़ा टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि टीम इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।