कांगड़ा घाटी रेल ट्रैक पर सेवा बहाली में देरी, रेलवे विभाग पर सवाल उठाए पीसी विश्वकर्मा

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। भारत जोड़ो अभियान और लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने कांगड़ा घाटी रेल ट्रैक पर लंबे समय से बंद पड़ी रेल सेवा को लेकर रेलवे विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक प्रेस बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग यातायात बहाली में अनावश्यक देरी कर रहा है।

पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के समय में कांगड़ा घाटी रेल ट्रैक और पुलों का निर्माण मात्र तीन वर्ष में पूरा कर दिया गया था, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार एक पुल को तैयार करने में चार वर्ष लगा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि चक्की पुल तैयार होने की जानकारी बार-बार सामने आ रही है, लेकिन ट्रेन सेवा अभी भी शुरू नहीं की गई।

उनका कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन संचालन इसलिए लंबित है क्योंकि उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस पुल का निर्माण एक वर्ष में पूरा हो सकता था, उसे विभाग ने चार वर्ष में तैयार किया, बावजूद इसके रेल यातायात शुरू नहीं किया गया।

विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले दस वर्षों में उन्होंने रेल सुधारों को लेकर कांगड़ा घाटी क्षेत्र में यात्राएं कीं, रोष मार्च निकाले और छह बार जंतर-मंतर पर धरना दिया, लेकिन केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिसंबर तक रेल सेवाएं बहाल नहीं होती हैं, तो वे 11 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर से “आक्रोश यात्रा” निकालकर जनता के बीच जाकर केंद्र की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।

Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए 21 और 22 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।