Bilaspur: बिलासपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, कोच गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

देवभूमि हिमाचल के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना ने आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत के अनुसार पीड़िता एक अकादमी में प्रशिक्षण ले रही है और शहर में एक पीजी में रहती है। आरोप है कि 27 नवंबर को कोच ने उसे फोन करके बाजार बुलाया और बाद में एक थिएटर में ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की गईं।

घटना के बाद पीड़िता अपने पीजी लौटी। अगले दिन जब पीजी संचालिका ने उससे पूछताछ की, तो छात्रा ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत उसके माता-पिता को सूचित किया गया। परिजन पीड़िता को लेकर महिला पुलिस थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और महिला पुलिस थाना द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत डमटाल के बाईं अटारियां गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 151.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ोह के बाद अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों में भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे...

गगल एयरपोर्ट के पास बनोई में ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।