रातों-रात बड़ी कार्रवाई! हिमाचल में 7 वाहन पकड़कर वन माफिया का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने अवैध लकड़ी व्यापार और अंतर्राज्यीय तस्करों पर बड़ी चोट करते हुए शुक्रवार आधी रात एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया। अम्ब वन रेंज के सतर्क कर्मचारियों ने नाकाबंदी के दौरान अवैध लकड़ी से भरे 7 वाहनों को पकड़कर वन माफिया की योजना पर पानी फेर दिया।

विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई डीएफओ ऊना के कड़े निर्देशों पर की गई। रात में वन विभाग की विभिन्न टीमों ने कई जगह रणनीतिक रूप से नाके लगाए थे। गगरेट ब्लॉक की टीम ने थपलां रोड पर 2 वाहन पकड़े, जबकि अम्ब रेंज की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अम्ब–नादौन रोड पर 5 वाहन जब्त किए।

जांच में सामने आया कि बंगाणा, कांगड़ा के ज्वालामुखी और हमीरपुर के रंगस से आए इन वाहनों में युकलिप्टस (सफेदा) दिखाकर वास्तव में शीशम और ओई जैसी प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ी छिपाकर लाई जा रही थी। अम्ब रेंज अधिकारी राहुल ठाकुर ने बताया कि यह पूरा मामला एक अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा है, जो कांगड़ा से प्रतिबंधित लकड़ी पंजाब ले जाने की कोशिश में था।

गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक अधिकारी ज्वार ने तीन वाहनों के चालकों के खिलाफ पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई है। इन पर भारतीय वन अधिनियम, हिमाचल प्रदेश व्यापार विनियमन अधिनियम और हिमाचल प्रदेश भूमि पारगमन नियमों के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। बाकी वाहनों को वन विभाग के नियमों के उल्लंघन पर विभागीय हिरासत में ले लिया गया है।

वन विभाग का कहना है कि तस्करी पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी और सख्ती से जारी रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।