Sirmaur: सिरमौर में बड़ी छापेमारी! युवक के पास से 1 किलो चरस बरामद, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Date:

--Advertisement--

सिरमौर पुलिस के नशा विरोधी विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, एसआईयू की टीम क्षेत्र में नशा रोकथाम को लेकर गश्त पर थी। इसी दौरान गोजर के पास टीम को नशा तस्करी से जुड़ी पुख्ता सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तालिब अंसारी (28) पुत्र खलील अंसारी निवासी विकासनगर, देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह चरस आरोपी कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उससे रिमांड पर पूछताछ की जाएगी।

सिरमौर पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।