Kangra: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते नजर आए CM सुक्खू, बच्चों को दी नशे से दूर रहने और मेहनत की सलाह

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। शुक्रवार सुबह धर्मशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दौरा किया और बैडमिंटन खेल का आनंद उठाया। इसके साथ ही उन्होंने स्टेडियम में लगे सिंथैटिक ट्रैक का निरीक्षण किया और वहां अभ्यास कर रहे बच्चों से बातचीत की।

सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को करीब 10 बच्चों से उनके खेलों, दिनचर्या और अभ्यास के तरीके के बारे में जाना। बच्चों को नशे से दूर रहने और रोजाना अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रोज मेहनत करके ही कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

सुक्खू ने इंडोर स्टेडियम और सिंथैटिक ट्रैक को प्रदेश का सबसे सुंदर ट्रैक और स्टेडियम बताते हुए सराहा। इस अवसर पर जिला युवा एवं खेल सेवाएं अधिकारी कांगड़ा रविशंकर ने बताया कि सीएम के दौरे के दौरान बैडमिंटन सामग्री और सुविधाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन मैट लगाने और चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश युवा एवं खेल सेवाएं निदेशालय को जारी किए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए 21 और 22 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।