Una: ऊना में फिर दहशत! ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान को हरियाणा से मिली जानलेवा धमकी, ट्रक ऑपरेटरों में गुस्सा

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला मुख्यालय पर हुई गैंगवार से पैदा हुई दहशत अभी पूरी तरह कम भी नहीं हुई थी कि अब बाहरी राज्यों से आ रही धमकी भरी कॉल्स ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। ताजा मामला गगरेट में सामने आया है, जहां विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी गगरेट के प्रधान और जिला ट्रक ऑपरेटर महासंघ के प्रमुख सतीश कुमार गोगी को हरियाणा से एक जानलेवा धमकी भरी कॉल मिली है। गोगी की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सतीश गोगी ने शिकायत में बताया कि 19 नवंबर को सोसायटी की आम बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि उपमंडल के बाहर से आने वाली, बाहरी लोगों के नाम रजिस्टर्ड गाड़ियों को सोसायटी से बाहर किया जाए। वजह यह थी कि सोसायटी लाखों रुपये का फैक्ट्री माल ढोती है और किसी गड़बड़ी की स्थिति में बाहरी मालिकों से जवाबदेही लेना मुश्किल होता है।

इसी दौरान सोसायटी के एक सदस्य ने बाहरी लोगों द्वारा चलाई जा रहीं दो ट्रकों को बाहर किया। इसी बात पर उस सदस्य ने खुलेआम गाली-गलौच करते हुए गोगी को जान से मारने की धमकी दी। उसने यह भी चेतावनी दी कि वह हरियाणा में उनके ट्रक नहीं चलने देगा और ट्रकों में नशीले पदार्थ रखवाकर उन्हें फंसाने से भी परहेज नहीं करेगा। गोगी ने उस समय धमकी को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन सोमवार को उनका ट्रक अंबाला के पास पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने कहा कि ट्रक ने एक कार को टक्कर मारी है, जबकि बाद में कार वाले के न आने पर ट्रक छोड़ दिया गया।

इसके बाद हरियाणा से गोगी को फिर फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि जिन ट्रकों को सोसायटी से बाहर किया गया है, उन्हें तीन दिनों के भीतर वापस लगाया जाए, वरना उसे चंडीगढ़ खींचकर ले जाया जाएगा। धमकी देने वाले व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि ऊना में जिस दिन मर्डर हुआ, वह उसी दिन गोगी के पास पहुंचने वाला था, लेकिन यू-टर्न लेना पड़ा।

धमकी भरी कॉल के बाद ट्रक ऑपरेटरों में भारी रोष है। सभी ऑपरेटर डीएसपी अंब कार्यालय पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी अनिल पटियाल ने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी और किसी को कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। गगरेट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ट्रक ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वहीं सतीश गोगी ने स्पष्ट कहा है कि यदि उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर नहीं, बल्कि कांगड़ा के कोटला स्कूल के आयुष ने 1.83 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप का राज्य रिकॉर्ड तोड़ दिया। साहिल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।