विनय कुमार ने संभाली हिमाचल कांग्रेस की कमान से पहले खरगे से की मुलाकात, जल्द होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। विनय कुमार ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और जिलों के पदाधिकारियों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कमेटियों के पुनर्गठन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उम्मीद की जा रही है कि विनय कुमार के 30 नवंबर को पदभार संभालने के बाद संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

उधर, प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी के साथ राजनीतिक नियुक्तियों का दौर भी जारी है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम, सोलन के अध्यक्ष के रूप में लाल सिंह कौशल की नियुक्ति की गई है। इसकी अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी ने जारी की।

लाल सिंह कौशल, जिला मंडी के बल्ह उपमंडल के दियारगी गांव के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य में एससी-एसटी समुदाय से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर नहीं, बल्कि कांगड़ा के कोटला स्कूल के आयुष ने 1.83 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप का राज्य रिकॉर्ड तोड़ दिया। साहिल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।