Kangra: धर्मशाला में आज से तपेगा सदन: सरकार–विपक्ष आमने-सामने, शीतकालीन सत्र बना राजनीतिक रणभूमि

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के तपोवन में बुधवार से हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाला यह सत्र पहले ही दिन से गरमाने वाला है, क्योंकि विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीतियां तय कर चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से धर्मशाला में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियां संकेत दे रही थीं कि इस बार सत्र शांतिपूर्ण नहीं रहने वाला।

मंगलवार तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्री, विधायक और अफसर धर्मशाला पहुंच गए। विपक्ष के विधायक भी पहुंच चुके हैं और सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जा चुकी है। उधर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक होटल धौलाधार में हुई, जिसकी अध्यक्षता सीएम सुक्खू ने की। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर तथ्यों के साथ कोई मुद्दा उठाता है, तो सरकार उसका जवाब देने और चर्चा के लिए तैयार है।

विपक्ष की योजना है कि सरकार के तीन साल के कार्यकाल की कमियां सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाई जाएं। गारंटियों का मुद्दा, कानून व्यवस्था की स्थिति, बिलासपुर, ऊना और सोलन में हुए गोलीकांड, बेरोजगारी और प्रदेश की आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा करेगा। विधानसत्र शुरू होने से पहले विपक्ष इन विषयों पर लगातार रणनीति तैयार कर रहा था।

विपक्ष के हमलावर तेवरों को देखते हुए संभावना है कि पूरा सत्र हंगामेदार रहेगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष के मौजूद न होने के कारण मंगलवार की विपक्ष विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। अब यह बैठक सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें पूरे सत्र के लिए विपक्ष अपनी आगे की रणनीति तय करेगा। बताया जा रहा है कि सरकार भी विपक्ष के कड़े सवालों का उसी अंदाज में जवाब देने की तैयारी कर चुकी है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार सुबह सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जो सुबह सवा 10 बजे विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।