Sirmaur: पांवटा साहिब में बड़ा खुलासा: नए यमुना पुल के पास युवक से मिली स्मैक, सिरमौर पुलिस ने दबोचा

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिला पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। इसी प्रयास के तहत पांवटा साहिब के स्पैशल डिटेक्शन सैल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भूपपुर में नए यमुना पुल के पास एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान पुल के समीप एक युवक की गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत हुईं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 11.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्षीय आवेश खान, पुत्र इसरार, निवासी गांव कुंजा, डाकघर धालीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। स्मैक की बरामदगी के बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और बरामद पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत सील कर दिया गया।

डीएसपी पांवटा, मानवेंद्र ठाकुर, ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह नशा कहाँ से लेकर आया और इसे कहाँ सप्लाई करने वाला था। डीएसपी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।