Kangra: शीतकालीन सत्र से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक झटका: कई एसडीएम और तहसीलदारों के तबादले, सरकार ने जारी किए नए आदेश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में बुधवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। एसडीएम सिविल कोटली असीम सूद को अब आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। वह यह कार्यभार एचएएस मनीष कुमार सोनी से संभालेंगे। वहीं सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल को एसडीएम सिविल कोटखाई के रूप में नई तैनाती मिली है।

सरकार ने नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहीं कुनिका अक्कर को एसडीएम सिविल और परियोजना निदेशक, डीआरडीए केलांग के पद पर नियुक्त किया है। चंबा सदर के सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार दीक्षित राणा को एसडीएम सिविल कोटली भेजा गया है। परागपुर के सहायक आयुक्त और तहसीलदार चिराग शर्मा को उपायुक्त हमीरपुर कार्यालय में सहायक आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई है। इसी क्रम में एसडीएम चच्योट बी. सिंह को एसडीएम बालीचौकी और बालीचौकी के एसडीएम देवीराम को चच्योट भेजा गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे राजेश कुमार को अब एसडीएम भरमौर बनाया गया है। चेतन चौहान को एसडीएम चुराह के रूप में जिम्मेदारी मिली है। सरकार ने कुछ अधिकारियों को तत्काल सचिवालय कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश भी जारी किए हैं। इनमें संधोल के सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार विपिन कुमार, इंदौरा के अमनदीप सिंह और कांगड़ा की पूजा अधिकारी शामिल हैं।

इसी के साथ, एसडीएम केलांग आकांक्षा शर्मा, जो मातृत्व अवकाश पर हैं, और एसडीएम कोटखाई मोहन लाल, जो स्टडी लीव पर हैं, दोनों को अवकाश पूर्ण होने के बाद सचिवालय कार्मिक विभाग शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

प्रदेश सरकार ने पांच सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ के तबादले भी किए हैं। धर्मपुर में तैनात प्रवीण कुमार को सहायक आयुक्त विकास एवं तहसीलदार कल्पा बनाया गया है। अंशु चंदेल को सुरानी (कांगड़ा) से खुंडियां भेजा गया है। कार्तिकेय शर्मा को टूटू से जुन्गा स्थानांतरित किया गया है। डॉ. अभिषेक सिंह ठाकुर को शिलाई से संगहाड़ और बबीता धीमान को बिलासपुर से सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामशहर नियुक्त किया गया है। इन तबादलों के साथ सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर नहीं, बल्कि कांगड़ा के कोटला स्कूल के आयुष ने 1.83 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप का राज्य रिकॉर्ड तोड़ दिया। साहिल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।