Kangra: कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा: नगरोटा में सखी निवास छात्रावास का शिलान्यास, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 24 नवंबर। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए सखी निवास छात्रावास का शिलान्यास कर दिया गया। उद्धार पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के आरएस बाली ने रजियाना पंचायत में इस छात्रावास का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह में गांव के बुजुर्गों और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

आरएस बाली ने कहा कि कामकाजी महिलाएं रोज़ाना अपने कार्यस्थलों पर जाती हैं और उनके लिए यदि एक सुरक्षित और स्थायी रहने की व्यवस्था होगी, तो वे अपने काम को और बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगी। इसके अलावा उनके बच्चों की देखभाल और रहने की व्यवस्था में भी यह छात्रावास सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

इस छात्रावास की कुल लागत 8.34 करोड़ रुपए होगी। इसमें लगभग 50 कमरे बनाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं के रहने की सुविधा होगी। आरएस बाली ने अधिकारियों को इस परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि इसी तरह का छात्रावास नगरोटा महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए भी बनाया जा रहा है। इसके बन जाने के बाद महाविद्यालय की हजारों छात्राएं इससे लाभान्वित होंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।