Kangra: शाहपुर के बच्चों तक पहुंचेगी विज्ञान की दुनिया, स्कूल-द्वार पर मोबाइल साइंस वैन का शुभारंभ

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 24 नवंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बच्चों तक अब विज्ञान की जानकारी उनके स्कूल-द्वार पर पहुंचने वाली है। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर से मोबाइल साइंस एग्ज़िबिशन वैन को रवाना किया। यह पहल एटीसी शाहपुर और शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित की जा रही है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वैन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा का विकास करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि दिलाने के लिए यह अनूठी पहल है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस वैन में लगभग 20 प्रकार के विज्ञान मॉडल हैं, जिनके माध्यम से बच्चे व्यावहारिक रूप से विज्ञान की अवधारणाओं को समझ सकेंगे। वैन शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी विज्ञान संकाय वाले स्कूलों में जाएगी।

विधायक ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के आधार पर चुने गए 10 उत्कृष्ट बच्चों को इसरो भ्रमण, 10 बच्चों को एटॉमिक सेंटर मुंबई और 20 बच्चों को साइंस सिटी जालंधर का शैक्षिक दौरा मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि बच्चों को पालमपुर साइंस सेंटर का एक्सपोज़र विजिट भी करवाया जाए।

केवल सिंह पठानिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शाहपुर के निजी स्कूल चाहें, तो यह वैन निजी स्कूलों में भी जाकर बच्चों को विज्ञान की जानकारी प्रदान करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वैन के स्कूलों में पहुँचने और गतिविधियों की पूरी वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में पालमपुर साइंस सेंटर के क्यूरेटर डॉ. स्वरूप ने विस्तार से जानकारी दी और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तथा एटीसी प्रभारी सुनंदा पठानिया का आभार व्यक्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य बलजीत ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि बच्चों के लिए यह गौरव की बात है कि उन्हें घर के नज़दीक विज्ञान की जानकारी मिल रही है।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, उनकी बेटी हर्षिता पठानिया, बीडीओ रैत कमलजीत, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद राजीव पटियाल, एसएमसी प्रधान स्वरूप जमवाल, शहरी कांग्रेस प्रधान उत्तम चम्बियाल, और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPBOSE का बड़ा फैसला! 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा पैटर्न बदला, अब MCQ, केस स्टडी और कठिन सवालों से होगी असली परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2027 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू करेगा। अब MCQ, केस स्टडी और कम्पीटेंसी आधारित प्रश्न शामिल होंगे, जबकि मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं।

HRTC बस में 31 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस अब खंगाल रही पूरे ड्रग नेटवर्क की कड़ी

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने एचआरटीसी बस से 31 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ा डिजिटल फर्जीवाड़ा! एक ही ट्रांजेक्शन आईडी से हुए कई भुगतान, पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पास व्यवस्था में डिजिटल भुगतान से जुड़ी बड़ी अनियमितता सामने आई है। एक ही ट्रांजेक्शन आईडी और मोबाइल नंबर से कई भुगतान दर्ज मिलने के बाद पुलिस ने करीब 80 संदिग्ध लेनदेन की साइबर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा की बेटी मेघना डोगरा ने किया कमाल! GATE पास कर IIT कानपुर में PhD के लिए बनाई जगह

कांगड़ा जिले के नकोदर गांव की मेघना डोगरा ने GATE परीक्षा पास कर IIT कानपुर में फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) में पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।