Chamba: जमीनी विवाद बना जानलेवा: चंबा में मां-बेटे ने पड़ोसी की डंडे से हत्या, फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की घरेड पंचायत में जमीनी विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। विवाद के दौरान मां-बेटे ने पड़ोसी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। सोमवार को अदालत में पेश करने पर दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसी बीच फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

घटना 22 नवंबर को घरेड गांव में उस समय हुई जब विवादित जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इसी दौरान लक्की और उसकी मां छुनको देवी ने पड़ोसी संजीव कुमार के सिर पर डंडे से वार कर दिया। वार लगते ही संजीव कुमार अनियंत्रित होकर अपने स्लेटपोश आंगन में गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे भरमौर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

नागरिक अस्पताल भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद संजीव कुमार को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया और वहां से टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह संजीव कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने लक्की और छुनको देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुरोध पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला से उठा बड़ा ऐलान! तिब्बती यूथ कांग्रेस ने वैश्विक चेन प्रदर्शन तेज करने की घोषणा, UN से कार्रवाई की मांग

धर्मशाला स्थित तिब्बती यूथ कांग्रेस ने तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन के आत्मदाह के बाद वैश्विक चेन प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया मिलने तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

PGI से 3 माह की बच्ची का इलाज कर लौट रहा था परिवार, चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5...

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा था, तभी कार गहरी खाई में गिर गई।

हिमाचल में मानसून का कहर! 9 बार फटे बादल, ₹1,000 करोड़ का नुकसान, 108 सड़कें बंद और भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक नौ बार बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से करीब ₹1,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। 108 सड़कें बंद हैं और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

HPBOSE का बड़ा फैसला! 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा पैटर्न बदला, अब MCQ, केस स्टडी और कठिन सवालों से होगी असली परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2027 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू करेगा। अब MCQ, केस स्टडी और कम्पीटेंसी आधारित प्रश्न शामिल होंगे, जबकि मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं।