Chamba: चुराह के विधायक डॉ. हंसराज से पांचवीं बार पूछताछ, होटल से मिले नए साक्ष्यों ने बढ़ाई जांच की रफ्तार

Date:

--Advertisement--

युवती के यौन शोषण मामले में चुराह के विधायक डॉ. हंसराज से महिला थाना चंबा में सोमवार को पांचवीं बार पूछताछ की गई। करीब ढाई घंटे चली इस पूछताछ में पुलिस ने चंडीगढ़ के एक होटल से हाल ही में प्राप्त हुए साक्ष्यों को लेकर विस्तृत सवाल किए। जांच दल ने विधायक के पूर्व बयानों का होटल से बरामद दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले डेटा और अन्य जुटाए गए साक्ष्यों के साथ मिलान किया। इस दौरान कई नए और महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया।

इससे पहले पुलिस चार बार विधायक से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन होटल से मिले ताजा साक्ष्यों के बाद जांच का दायरा और गहराया है। पुलिस अब घटनाक्रम के प्रत्येक पहलू को तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर जांचने में जुटी है। वहीं शनिवार को अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की लंबी बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अब 27 नवंबर को होने वाली अंतिम सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसी दिन मामले की अगली दिशा तय हो सकती है।

एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है और सभी कदम तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर ही उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

PGI से 3 माह की बच्ची का इलाज कर लौट रहा था परिवार, चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5...

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा था, तभी कार गहरी खाई में गिर गई।

हिमाचल में मानसून का कहर! 9 बार फटे बादल, ₹1,000 करोड़ का नुकसान, 108 सड़कें बंद और भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक नौ बार बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से करीब ₹1,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। 108 सड़कें बंद हैं और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

HPBOSE का बड़ा फैसला! 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा पैटर्न बदला, अब MCQ, केस स्टडी और कठिन सवालों से होगी असली परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2027 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू करेगा। अब MCQ, केस स्टडी और कम्पीटेंसी आधारित प्रश्न शामिल होंगे, जबकि मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं।

HRTC बस में 31 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस अब खंगाल रही पूरे ड्रग नेटवर्क की कड़ी

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने एचआरटीसी बस से 31 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है।