Himachal: पूर्व जिला कोषाधिकारी की 1.84 करोड़ की संपत्ति अटैच, पेंशन घोटाले में बड़ा खुलासा; दवा कंपनी पर भी ईडी की कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नाहन पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला कोषाधिकारी (डीटीओ) सतीश कुमार की एक अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है। यह संपत्ति पंजाब के मोहाली जिले में सनी एन्क्लेव, खरड़ में स्थित है, जिसमें 200 स्क्वेयर यार्ड का प्लॉट और उस पर बना निर्माण शामिल है। इसकी कुल कीमत लगभग 1.84 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत की गई है।

इस केस में ईडी पहले ही 31 मई 2023 को चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी सतीश कुमार ने ई-पेंशन सॉफ्टवेयर से हेरफेर कर 95 पेंशनधारकों के 1,68,66,371 रुपये अपने, अपनी पत्नी और बच्चों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ईडी का कहना है कि घोटाले से हासिल पैसे का इस्तेमाल मोहाली में आवासीय प्रॉपर्टी खरीदने और निर्माण पर किया गया। मामले की जांच अभी जारी है।

दवा निर्माता कंपनी पर भी ईडी का शिकंजा

इसी बीच ईडी जम्मू ने हिमाचल के सिरमौर जिले में स्थित दवा निर्माता कंपनी विदित हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की एक करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच पर आधारित है, जिसमें आरोप है कि कंपनी ने कोडीन आधारित कफ सिरप को नशीले पदार्थ के रूप में अवैध तरीके से सप्लाई किया। जब्त की गई संपत्ति हरियाणा के पानीपत में स्थित औद्योगिक भूमि है।

मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और ईडी ने साफ किया है कि अवैध धन और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।