Himachal: हिमाचल की 13 बेटियाँ नेशनल स्कूल गेम्स के लिए रवाना! ताइक्वांडो टीम बद्दी में तैयार हुई, ईटानगर में दिखेगा दम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 लड़कियों की ताइक्वांडो टीम नैशनल स्कूल गेम्स में दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार को प्रदेश की 13 सदस्यीय टीम चंडीगढ़ के रास्ते अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के लिए रवाना हुई। ईटानगर स्थित खेलो इंडिया इंडोर स्टेडियम में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक नैशनल स्कूल गेम्स का आयोजन होने जा रहा है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को मजबूत प्रशिक्षण देने के लिए जिला सोलन के बद्दी में 19 से 21 नवंबर तक विशेष नैशनल कोचिंग कैंप आयोजित किया गया था। कैंप के बाद टीम ने बेहतरीन जोश और आत्मविश्वास के साथ चैंपियनशिप की तैयारी पूरी की।

टीम अपने कोच और मैनेजर के नेतृत्व में रवाना हुई। पीईटी एवं ताइक्वांडो कोच आदर्श कुमार और डीपीई एवं वेटलिफ्टिंग मैनेजर अमरा देवी टीम के साथ मौजूद हैं। इस टीम में हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। हमीरपुर जिले से राशि चौहान और सोनल हीर ने भी टीम में जगह बनाई है।

प्रदेशभर के खेल प्रेमियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को नैशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।

चयनित खिलाड़ियों की सूची (भार वर्ग के अनुसार):

1. राशि चौहान (हमीरपुर) – 32 किग्रा, लिटिल एंजल्स स्कूल टौणीदेवी
2. समृद्धि (सिरमौर) – 35 किग्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पवियाना
3. अवनी शर्मा (सोलन) – 38 किग्रा, VRPS स्कूल बद्दी
4. शैलेय भाटिया (सोलन) – 42 किग्रा, VRPS स्कूल बद्दी
5. रिया (सिरमौर) – 44 किग्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पवियाना
6. सोनल हीर (हमीरपुर) – 48 किग्रा, DAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरकोटी
7. दिव्यांशी (सोलन) – 49 किग्रा, SBIS चक्का बद्दी
8. सानवी डोगरा (सोलन) – 52 किग्रा, सेंट ल्यूकस स्कूल धर्मपुर कोटला बद्दी
9. चहक बहेती (सोलन) – 55 किग्रा, सेंट ल्यूकस स्कूल धर्मपुर कोटला बद्दी
10. वैष्णवी चौधरी (कांगड़ा) – 59 किग्रा, RWWS स्कूल भवारना
11. वंशिका (मंडी) – 63 किग्रा, VBMS स्कूल कनैड
12. संचिता (सिरमौर) – 68 किग्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पवियाना
13. अस्मिन वर्या (सिरमौर) – 68+ किग्रा, अकाल अकादमी बडू साहिब

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।