Himachal: 55% दिव्यांग, फिर भी रचा इतिहास! कांगड़ा के सन्नी का व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयन, अब ओडिशा में दिखाएंगे दम

Date:

--Advertisement--

अगर हौसला बुलंद हो, तो कोई मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकता। कांगड़ा जिले के डाडासीबा की पंचायत त्यामल के सुभाषपुर गांव के रहने वाले सन्नी कुमार ने इस सच को अपनी जिंदगी में उतारकर दिखाया है। 55% दिव्यांगता के बावजूद सन्नी ने अपनी मेहनत और जुनून से वह मुकाम हासिल किया है, जो कई लोगों का सपना होता है।

ओडिशा में टी-20 व्हीलचेयर नैशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

सन्नी कुमार का चयन हिमाचल प्रदेश की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ है, और अब वे 29 नवंबर 2025 को ओडिशा में होने वाली टी-20 व्हीलचेयर नैशनल चैंपियनशिप में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।

उनके चयन की खबर मिलते ही गांव सुभाषपुर, पंचायत त्यामल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीण गर्व महसूस कर रहे हैं कि सन्नी ने कड़ी मेहनत से यह बड़ा मुकाम हासिल किया है।

गांववासियों का कहना है कि “सन्नी ने अपनी लगन से साबित किया है कि सच्चा टैलेंट किसी सहारे का मोहताज नहीं होता।”

सिर्फ क्रिकेट नहीं, एथलेटिक्स में भी चमके हैं सन्नी

सन्नी मल्टी-टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के अलावा वे पैरा-एथलेटिक्स में भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

उन्होंने—

शॉट पुट (गोला फेंक) में गोल्ड बेंच प्रेस में सिल्वर जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

अब तक सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं

दुर्भाग्य की बात यह है कि इतनी उपलब्धियों के बावजूद सन्नी को सरकार या प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।

ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने सरकार से मांग की है कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को सहयोग दिया जाए, ताकि वह भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।