Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट! Financial Frontier पर शानदार प्रेज़ेंटेशन, टॉप प्रेजेंटर घोषित

Date:

--Advertisement--

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीबीए और बीकॉम विभाग की ओर से स्टूडेंट सेमिनार एंड प्रेज़ेंटेशन का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय था—“फाइनेंसियल फ्रंटियर: फाइनेंसियल इनोवेशन एंड इनक्लूजन – एक्सपैंडिंग द फ्रंटियर”, जिसमें छात्रों ने आधुनिक वित्तीय सिस्टम और नवाचार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. नरेंद्र अवस्थी (पूर्व नियंत्रक परीक्षा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला) ने शिरकत की, जबकि सेमिनार के मुख्य रिसोर्स पर्सन सहायक प्रो. अनीश कोरला रहे।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में वित्तीय ज्ञान हर व्यक्ति के लिए बेहद ज़रूरी है, चाहे वह बिज़नेस करना चाहता हो, नौकरी की तैयारी कर रहा हो या भविष्य की प्लानिंग कर रहा हो। वित्तीय समझ इंसान को सही फैसले लेने की ताकत देती है।

सेमिनार में छात्रों ने ग्रीन मार्केटिंग, अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स, कंपनियों की भूमिका, बिज़नेस स्ट्रक्चर जैसे विषयों पर प्रेजेंटेशन दीं।

कार्यक्रम में बीबीए और बीकॉम के सभी छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

बेस्ट स्टूडेंट प्रेजेंटर

बीबीए विभाग

• प्रथम: शिवम और सुहानी

• द्वितीय: नीलाक्षी और पायल

• तृतीय: प्रांजल और सक्षम

बीकॉम विभाग

• प्रथम: दीपाली

• द्वितीय: पल्लवी

• तृतीय: दीक्षा

महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डा. बी.एस. पठानिया ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें आगे भी अपनी स्किल्स को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।