Kangra: धीरा में शिकायतों की लगी झड़ी! SDM ने तुरंत दिए कड़े आदेश—एक दर्जन समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा

Date:

--Advertisement--

धीरा, 21 नवंबर। धीरा में बुधवार को उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सलीम आज़म ने की। बैठक में प्रदेश राज्य सहकारी, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

लगभग एक दर्जन शिकायतों पर हुई चर्चा

बैठक में करीब 1 दर्जन लिखित शिकायतों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का उचित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। स्थानीय लोगों ने भी कई मौखिक समस्याएँ समिति के सामने रखीं, जिन्हें प्रशासन ने रिकॉर्ड कर लिया।

अगली बैठक के लिए नया निर्देश

एसडीएम सलीम आज़म ने कहा कि जो लोग अपनी शिकायत लिखित में नहीं दे पाए हैं, वे अगली बैठक से पहले अपनी समस्या लिखित रूप में जमा करें, ताकि तेजी से निपटान हो सके। उन्होंने समिति सदस्यों से यह भी आग्रह किया कि हर सदस्य कम से कम दो शिकायतें समिति के समक्ष दर्ज करवाए।

सरकार की प्राथमिकता—जन समस्याओं का समाधान

इस मौके पर संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है और उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति जनता के लिए एक मजबूत मंच का काम कर रही है।

कई क्षेत्रों की समस्याओं पर जारी हुए आदेश

भंदरौल, सुलह, राई, धीरा बाजार, नौरा, पुड़वा, बलोटा, काहनफट और बरसोड़ा सहित कई क्षेत्रों से आई शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में उपमंडल स्तर के कई अधिकारी और शिकायत निवारण समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।