Kangra: देहरा में सबसे बड़ी ड्रग मनी कार्रवाई! 25.38 लाख की संपत्ति फ्रीज—नशा तस्कर की बुलेट, ब्रेज़ा और नया मकान भी जब्त!

Date:

--Advertisement--

जिला देहरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की 25 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी है। एसपी मयंक चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई हरिपुर थाना में 9 जून 2025 को दर्ज हुए एनडीपीएस मामले के तहत की गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

यह केस एफआईआर नंबर 47/25 के रूप में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी बिक्रम सिंह पुत्र केहर सिंह को पकड़ा गया था। पुलिस ने उससे 1 किलो 104 ग्राम चरस और 85,000 रुपए नकद बरामद किए थे। इसके बाद फाइनेंशियल जांच शुरू की गई और एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत उसकी संपत्तियों की छानबीन हुई।

जांच में चौंकाने वाली बात यह निकली कि आरोपी के पास कोई वैध आय स्रोत नहीं मिला, लेकिन कई महंगी संपत्तियां उसके नाम पर दर्ज थीं। इसी आधार पर पुलिस ने इन सभी को ‘ड्रग मनी’ मानते हुए फ्रीज कर दिया। संपत्तियों का मूल्यांकन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया।

आरोपी की फ्रीज की गई संपत्तियां

• नया बन रहा मकान: ₹12,73,466

• बुलेट मोटरसाइकिल: ₹94,000

• मारुति ब्रेज़ा कार: ₹8,89,696

• सुकन्या समृद्धि खाता: ₹51,194

• यूको बैंक खाती में जमा राशि: ₹1,45,159

इन सभी संपत्तियों को दिल्ली स्थित कम्पीटेंट अथॉरिटी ने फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं।

एसपी मयंक चौधरी ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने के लिए इंस्पेक्टर संदीप पठानिया, एसएचओ मंजीत मनकोटिया और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि देहरा जिले में नशे का कारोबार जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।