Sirmaur: पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्राले और ऑल्टो की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 1 घायल

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब, सिरमौर, 20 नवंबर: जिला पांवटा साहिब के सूरजपुर क्षेत्र में बुधवार रात 11 बजे भयानक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्राले और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान साहिल (22) पुत्र भूरा, निवासी जगतपुर और अब्दुल मलिक (22) पुत्र गुलफाम, निवासी मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय निवासी थे।

तीसरा युवक गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद ट्राले का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्राले को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आम लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को घटना संबंधी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।