Chamba: चम्बा में इंडोर स्टेडियम निर्माणाधीन स्थल पर हादसा: लैंटर गिरा, 1 की मौत, 3 घायल

Date:

--Advertisement--

चम्बा, 20 नवंबर: पुलिस मैदान बारगाह में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम में वीरवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माण कार्य के दौरान लैंटर की शटरिंग अचानक टूटकर गिर गई, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह आधुनिक स्टेडियम करोड़ों की लागत से बन रहा है। हादसे के समय मजदूर स्टेडियम के एक हिस्से पर लैंटर डालने का काम कर रहे थे, तभी शटरिंग भार नहीं सह पाई और मलबे के नीचे दब गए। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और चम्बा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने मृतक को तारकेश्वर कुमार (34) पुत्र लाल चंद, निवासी गांव रहसून, जिला किशनगंज (बिहार) मृत घोषित किया। वहीं घायल हुए मजदूर हैं: लालू कुमार (24), बालकेश्वर (35) और दीन बंधू (35)। सभी बिहार से रोजी-रोटी कमाने के लिए चम्बा आए थे।

एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम प्रतीत होता है। पुलिस ने शटरिंग ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।