Sirmaur: पांवटा साहिब में नशा तस्कर धराए गए, 15.24 ग्राम चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 20 नवंबर: पुलिस ने पांवटा साहिब में 15.24 ग्राम चिट्टे के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जिला में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गठित एसआईटी टीम धौलाकुआं, कोलर और पांवटा साहिब क्षेत्रों में गश्त कर रही थी।

टीम को मैनकाइंड उद्योग पांवटा साहिब के पास से गुप्त सूचना मिली कि नवीन पनिष्टा (पांवटा साहिब) और बिलाल (मटक माजरी, तहसील विकासनगर, देहरादून) आपसी मिलीभगत से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को क्लीनिक के अंदर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 15.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे का यह रैकेट और कहां-कहां फैला हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।