Solan: परवाणू टोल प्लाज़ा पर हंगामा! टोल पर्ची को लेकर CRPF जवानों और कर्मचारियों में भिड़ंत, CCTV फुटेज पुलिस के पास

Date:

--Advertisement--

एनएच-5 पर स्थित परवाणू टोल प्लाज़ा पर रविवार शाम उस समय तनाव फैल गया जब टोल एंट्री पर्ची को लेकर विवाद अचानक मारपीट तक पहुंच गया। टोल प्लाज़ा के मालिक रॉबिन संधू ने पुलिस में शिकायत दी है कि CRPF के एक उच्च अधिकारी की गाड़ी को रोककर पर्ची काटने की प्रक्रिया पर जवानों ने आपत्ति जताई और कर्मचारियों से बदसलूकी की।

शिकायत में आरोप है कि वर्दीधारी कर्मी गाड़ी टोल से गुजरते समय पर्ची काटने पर बहस पर उतारू हो गए, जिसके बाद टोल कर्मचारियों को धमकाया गया और उनके साथ हाथापाई भी की गई। स्थिति बिगड़ने पर टोल प्लाज़ा प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मामला CRPF कर्मियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरे मामले की सतर्कता के साथ जांच कर रही है। टोल प्रबंधन ने घटना की CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है, ताकि जांच आगे बढ़ सके।

डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिल गई है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।