Kangra: नागबाड़ी पहुंचे उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया! नाग मंदिर में पूजा के बाद की बड़ी घोषणा—मिले 5 लाख रुपये विकास के लिए

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 16 नवंबर। विधानसभा उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया शुक्रवार को नागबाड़ी के प्राचीन नाग मंदिर जठेरे पठानिया पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का भी मौजूद रहे।

पूजा के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि फोर लेन निर्माण के चलते अब मंदिर तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। इस पर केवल पठानिया ने तुरंत आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अंडरपास या फुटओवर ब्रिज बनाने की संभावनाओं पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

मंदिर की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने मंदिर कमेटी को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। यह राशि मंदिर परिसर में मरम्मत, सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता है, क्योंकि मंदिर न केवल आस्था के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।