Kangra: शाहपुर में विकास की बारिश! विधायक केवल सिंह पठानिया ने जोल पुल खोला, युवाओं को स्पोर्ट्स किट और महिला मंडलों को मिला बड़ा प्रोत्साहन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को मुंदला पंचायत के वार्ड नंबर 4 में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा बनाए गए जोल पुल का उद्घाटन किया। करीब 12 लाख रुपये की लागत से तैयार यह पुल और मोक्षधाम में किए गए कई कार्य स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हैं।

विधायक पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत लाखों रुपये की धनराशि से पंचायत में कई विकास कार्य पूरे किए गए हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि चम्बड़ बस्ती में बाड़बंदी करवाई जाएगी ताकि किसानों की फसलें जंगली जानवरों से सुरक्षित रहें। साथ ही कोहले वाले रास्ते के निर्माण के लिए जल्द ही आवश्यक बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।

पठानिया ने क्षेत्र में सोलर लाइटें स्थापित करने की भी बात कही, जिससे लोगों को रात में बेहतर सुविधा मिलेगी।

युवाओं को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने पंचायत के पांचों वार्डों में एक-एक स्पोर्ट्स किट भेंट की।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने चिन्मय, उपाऊ, राधेश्याम, जागरूकता और मुंदला महिला मंडल को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। सरिता सैनी ने भी गांव की कई मांगों को मंच पर रखा।

इस दौरान गांव के विकास में सहयोग देने वाले कई नागरिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, नायब तहसीलदार राजिंदर पठानिया, सहित कई अधिकारी, कांग्रेसी नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।