Una: 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी करके ऐसे फरार हुआ शातिर

Date:

--Advertisement--

कुल्लू: बंदरोल सब्जी मंडी में एक शातिर व्यक्ति लाखों रुपए की धोखाधड़ी करके फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आढ़ती गणेश ने शिकायत की कि वह नूतन के साथ दुकान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी जोगिंद्र प्रसाद, पुत्र वीरेंद्र प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर 13, निर्मल नगर माझी टोला, शिव मंदिर के पास, आदित्यपुर, जिला सरायकेला, झारखंड, ने उनकी दुकान से 9 लाख रुपए और दुकान नंबर 103 से करीब पौने 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इसके अलावा, यासीन खतौनी इस्लाम नगर, मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी आशु और उसके साथी सोहेल ने नूतन को भरोसे में लेकर लगभग पौने 14 लाख रुपए की ठगी की।

दूसरे मामले में, भुंतर में एक व्यक्ति दुकान से सामान ले गया और पैसे दिए बिना फरार हो गया। यह मामला भूपेंद्र कुमार उर्फ रजत निवासी भाटग्रां की शिकायत पर मोहम्मद मुनाजिल निवासी कर्नाटक के खिलाफ दर्ज हुआ है। आरोपी करीब पौने 7 लाख रुपए का सामान ले गया और फरार हो गया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।