Shimla: मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी सिंगर की जमानत याचिका खारिज

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी सिंगर जगतार सिंह संधू की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। पीड़िता ने शिमला महिला थाना में सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। न्यायाधीश राकेश कैंथला ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि पीड़िता एक मॉडल है, जिसे आरोपी, जो कि सिंगर है, वीडियो शूट के लिए शिमला लेकर आया था। घटना शिमला के एक होटल में हुई, जहां सिंगर ने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद पीड़िता को चंडीगढ़ में छोड़ दिया गया। आरोपी और पीड़िता के बीच के संबंध और मामले की स्थिति को देखते हुए, कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया।

मामले के अनुसार, पीड़िता ने लुधियाना के जगतार सिंह संधू पर आरोप लगाया कि 21 दिसम्बर 2023 को शिमला के एक होटल में उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उस रात वह होटल में ठहरी थी और सिंगर ने उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की, जिसमें डीएनए टेस्ट से आरोपों की पुष्टि हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।

चंबा की इस छात्रा ने किया कमाल, पूरे जिले से अकेले राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए हुआ चयन; 15 सितंबर को ऑनलाइन देगी...

चंबा के भटियात की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रिंस का राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 के लिए चयन हुआ है। वह पूरे जिले से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं और 15 सितंबर को ऑनलाइन प्रस्तुति देंगी।

मंडी में 13 सितंबर को NDA और CDS परीक्षा, 7 केंद्रों पर 1810 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट… ADC प्रियांशु...

मंडी में 13 सितंबर 2026 को UPSC की NDA & NA (II) और CDS (II) परीक्षा सात केंद्रों पर होगी। 1810 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी पहल, NAPDDR कार्यशाला में बना समन्वित रणनीति पर जोर; बोले हेमराज बैरवा- इसे जन आंदोलन बनाना होगा

धर्मशाला में NAPDDR के तहत एक दिवसीय हितधारक कार्यशाला आयोजित हुई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नशे के खिलाफ लड़ाई को सामाजिक आंदोलन बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।