Sirmour: कालाअंब बैरियर पर ओवरचार्जिंग के आरोप, रोजाना हो रही बहसबाजी

Date:

--Advertisement--

कालाअंब: सिरमौर जिले के प्रवेश द्वार कालाअंब टोल टैक्स बैरियर पर मनमाने ढंग से टोल वसूलने के आरोप लगे हैं। कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें चालकों और टोल कर्मियों के बीच रोजाना बहसबाजी हो रही है। कुछ मामलों में यह विवाद मारपीट तक भी पहुँच चुका है। इसके बावजूद, टोल कर्मियों की मनमर्जी जारी है। शुक्रवार की सुबह एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब एक ट्रैक्टर चालक से 300 रुपये का टोल वसूला गया।

चालक ने इसका विरोध किया, लेकिन टोल कर्मियों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और 300 रुपये की पर्ची थमा दी। गौरतलब है कि इस बैरियर से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। टोल रेट सूची से ज्यादा पैसा वसूलने पर ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। वाहन चालकों का कहना है कि उनसे सूची के अनुसार नहीं, बल्कि अधिक टोल वसूला जा रहा है। जब चालकों ने इसका विरोध किया, तो टोल कर्मी उल्टा उनसे बहस करने लगे।

होगी कार्रवाई:

इस मामले पर आबकारी एवं कराधान विभाग, कालाअंब के ईटीओ गुरबचन सिंह ने बताया कि अगर ट्रैक्टर से 300 रुपये का टोल वसूला गया है, तो यह गलत है। अगर शिकायत आती है तो ठेकेदार से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी ठेकेदार ओवरचार्जिंग नहीं कर सकता और इस पर कार्रवाई की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में मंडरा रहा बड़ा खतरा! जमोला पहाड़ी लगातार दरक रही, 15 घरों पर संकट; ग्रामीण बोले- कब जागेगा प्रशासन?

कांगड़ा के जवाली उपमंडल की नियांगल पंचायत में जमोला पहाड़ी लगातार दरक रही है। 15 घरों पर खतरा मंडरा रहा है, जबकि कई मकान और कृषि भूमि पहले ही मलबे की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की है।

हिमाचल की सड़कें कब तक बनेंगी मौत का रास्ता? पांगी हादसे ने फिर जगाया सवाल, जानिए प्रदेश के सबसे बड़े दर्दनाक सड़क हादस

पांगी टैक्सी हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद हिमाचल की पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जानिए प्रदेश के सबसे बड़े सड़क हादसों का दर्दनाक इतिहास और क्यों मानसून में बढ़ जाता है खतरा।

नर्सिंग छात्रों के लिए बड़ी राहत! AMRU ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, जानिए नई डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी

AMRU नेरचौक ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वहीं एसपीयू मंडी में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया और एचपीटीयू की एमबीए-एमसीए सीट आवंटन प्रक्रिया भी जारी है।

हिमाचल का सबसे दर्दनाक हादसा: चट्टान गिरते ही खत्म हुई 13 जिंदगियां, 6 महीने का मासूम, मां-बेटे और पिता-पुत्र भी नहीं बचे

लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट मार्ग पर टाटा सूमो पर भारी चट्टान गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह महीने का मासूम, मां-बेटे, पिता-पुत्र और कई परिवारों के सदस्य हमेशा के लिए बिछड़ गए।