Himachal: इंडोनेशिया महिला क्रिकेट टीम हिमाचल पहुंची, ऊना और धर्मशाला में खेलेगी अभ्यास मैच

Date:

--Advertisement--

ऊना / धर्मशाला : इंडोनेशिया की महिला क्रिकेट टीम सोमवार को हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। टीम अपने अभ्यास मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए ऊना और धर्मशाला में ठहरी है।

टीम के हेड कोच भारतीय मूल के डॉ. विकास यादव हैं, जबकि एंडी कार्टन (इंग्लैंड/पर्थ) टीम के कोच, जेहान परेरा बल्लेबाजी कोच और मैस्टरी ट्रेनर एवं स्ट्रेंथ कंडीशनिंग कोच हैं।

इसके अलावा, इंडोनेशिया क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एल्बर्ट और स्थानीय मैनेजर अधिराज भी टीम के साथ मौजूद हैं।

मैच कार्यक्रम

डॉ. विकास यादव ने बताया कि इंडोनेशियाई टीम 13 से 20 नवम्बर तक ऊना के जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला के क्रिकेट मैदान पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) की महिला टीम के साथ टी-20 और टी-10 मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

इसके बाद, 26 और 27 नवम्बर को टीम धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दो मुकाबलों में उतरेगी।

टीम में 15 खिलाड़ी शामिल हैं, और इसका नेतृत्व कप्तान नंदा कर रही हैं।

हिमाचल में मिला बेहतरीन माहौल

मंगलवार को पेखूबेला के मैदान पर टीम ने अभ्यास सत्र किया।

डॉ. विकास यादव ने कहा कि टीम को हिमाचल में बेहतरीन क्रिकेट माहौल और सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल और एचपीसीए का सहयोग के लिए आभार जताया।

थाईलैंड टूर्नामेंट की तैयारी

डॉ. यादव ने बताया कि यह दौरा दिसम्बर में थाईलैंड में होने वाली “सी कंट्रीज चैंपियनशिप” की तैयारी का हिस्सा है।

यह प्रतियोगिता 9 से 21 दिसम्बर तक आयोजित होगी, जिसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, हांगकांग, फिलीपींस और वियतनाम सहित 13 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी।

वर्तमान में इंडोनेशिया की महिला टीम आईसीसी विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर है और उसका लक्ष्य आगामी टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करना है।

हिमाचल में बढ़ेगा महिला क्रिकेट का प्रभाव

डॉ. विकास यादव ने कहा कि इंडोनेशिया टीम के इस दौरे से दोनों देशों के बीच खेल संबंध और मजबूत होंगे, साथ ही हिमाचल में महिला क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से इंडोनेशिया महिला क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए हैं, और हिमाचल में टीम का अनुभव अब तक अत्यंत सकारात्मक रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।

Himachal Coaching Centre Rules: अब कोचिंग सेंटर चलाने के लिए देने होंगे ₹50 हजार, नवीनीकरण पर ₹25 हजार फीस; नियम तोड़े तो रद्द होगा...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पात्र निजी कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। नए रजिस्ट्रेशन के लिए ₹50,000 और नवीनीकरण के लिए ₹25,000 शुल्क तय किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और गंभीर मामलों में पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

Sirmaur: पति की मौत के 4 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; संगड़ाह में पसरा मातम

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव में 85 वर्षीय मंगाराम चौहान उर्फ छोटू की रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। करीब चार घंटे बाद उनकी 68 वर्षीय पत्नी हरदेवी ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का अंतिम संस्कार गिरी नदी के समीप एक ही चिता पर किया गया।

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।