Hamirpur: आपदा राहत में मजबूती: हमीरपुर में होमगार्ड्स को डीप अंडर वाटर डाइविंग और स्वीमिंग का प्रशिक्षण

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 11 नवम्बर: बाढ़, जलभराव या अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर की पहल पर होमगार्ड्स की 10वीं वाहिनी के जवानों और वॉलंटियरों को विशेष अंडर वाटर डाइविंग तथा स्वीमिंग प्रशिक्षण कोर्स करवाए गए हैं।

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को कोलकाता के एक अंडर वाटर डाइविंग स्कूल और पौंग डैम के जलक्रीड़ा केंद्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह

मंगलवार को उपायुक्त एवं डीडीएमए अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन प्रणाली को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ बनाएगा।

डीप अंडर वाटर डाइविंग कोर्स (कोलकाता)

इस कोर्स में 12 होमगार्ड्स और 3 वॉलंटियरों ने हिस्सा लिया।

42 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में अंकुश परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अन्य प्रतिभागियों में पवन कुमार, अविनाश ठाकुर, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।

स्वीमिंग कोर्स (जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम)

इस कोर्स की अवधि 14 दिन रही, जिसमें 17 होमगार्ड्स और 3 वॉलंटियरों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों में अशोक, कौशल कुमार, सतीश, राजिंद्र, रवि, पवन, अविनाश, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, अंकुश परमार, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।

उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी प्रशिक्षित जवानों और वॉलंटियरों को भविष्य के बचाव अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षित बल जिला में आपदा राहत और बचाव कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर होमगार्ड्स के कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, डीडीएमए समन्वयक समीक्षा शर्मा, भानु शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।

Shahpur Dussehra 2026: SDM डॉ. गणेश ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान, 13 और 14 अक्टूबर को ही होंगे कलाकारों के ऑडिशन; सुबह 10 से...

शाहपुर दशहरा उत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन अब 13 और 14 अक्टूबर को होंगे। पंजीकरण सुबह 10 से 11 बजे तक अनिवार्य है। निर्धारित समय पर पंजीकरण नहीं करवाने वाले कलाकारों का ऑडिशन नहीं लिया जाएगा।

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।