Kangra: कांगड़ा टोल प्लाजा के पास गिरने से टोल कर्मचारी की मौत

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत सोमवार को एक टोल प्लाजा कर्मचारी की गिरने से मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह मामला गिरने से हुई मौत का लग रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

मृतक की पहचान सतपाल (45 वर्ष), निवासी गांव घट्टा धमेड़, तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फोरलेन मार्ग पर तकीपुर के नजदीक कांगड़ा टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक एंड पोस्ट के नीचे वह लगभग 15 से 20 फुट गहरे डंगे से नीचे मृत अवस्था में पाया गया।

पुलिस ने शव को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!