Himachal: हिमाचल में दौड़ेंगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें, 34 चार्जिंग स्टेशन तैयार — जनवरी से शुरू होगा सफर! एचआरटीसी ने शुरू की चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया, पहली खेप 15 नवंबर तक ट्रायल पर सड़क पर उतरेगी

Date:

--Advertisement--

शिमला, 8 नवंबर: हिमाचल प्रदेश में अब सफर होगा और भी स्वच्छ और सुकूनभरा!

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने राज्यभर में 34 नए चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड से एनओसी मिलने के बाद अब इन्हें डिपो और बस अड्डों पर स्थापित किया जा रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

निगम के बेड़े में इस समय 110 इलेक्ट्रिक बसें लोकल रूट्स पर दौड़ रही हैं। अब इसमें 297 नई वातानुकूलित ई-बसें और जुड़ने जा रही हैं। एचआरटीसी के मुताबिक, इन नई बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिले।

जनवरी में हिमाचल आएगी पहली खेप

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, 15 नवंबर के आसपास सात नई बसें हिमाचल पहुंचेंगी, जिन्हें ट्रायल पर चलाया जाएगा। करीब एक सप्ताह तक यह ट्रायल चलेगा। इसके बाद, जनवरी 2026 में इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप नियमित रूप से चलने लगेगी।

एचआरटीसी की टेक्निकल टीम ने हाल ही में हैदराबाद जाकर कंपनी में तैयार बसों का निरीक्षण किया। टीम ने कुछ तकनीकी खामियों की पहचान कर उन्हें सुधारने के निर्देश दिए हैं।

“चार्जिंग स्टेशन तेज़ी से तैयार” — उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कुछ बसें निर्माणाधीन हैं और कुछ पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा —

“जनवरी 2026 तक हिमाचल की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इसके लिए 34 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की दिक्कत न आए।”

इस योजना के तहत 100 से अधिक चार्जिंग प्वाइंट्स लगाए जाने हैं, जिनमें से 34 को मंज़ूरी मिल चुकी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।