Himachal: सृष्टि ने इंटर कॉलेज बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता रजत पदक, TEAM FEARLESS का बढ़ाया मान – 56 किलोग्राम भार वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन, कोच और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 8 नवंबर: TEAM FEARLESS MMA GYM की उभरती हुई मुक्केबाज़ सृष्टि ने हाल ही में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 56 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर पूरे क्षेत्र और टीम का नाम रोशन किया है।

सृष्टि की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता गर्वित हैं, वहीं टीम फियरलेस परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सृष्टि ने कहा कि इस सफलता के पीछे उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की अहम भूमिका रही है।

टीम फियरलेस के प्रशिक्षकों और साथियों ने सृष्टि को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सृष्टि ने कहा,

“यह मेरी मेहनत का परिणाम है और मैं आगे और मेहनत करके स्वर्ण पदक जीतना चाहती हूं।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।