Kangra: विधायक मलेंद्र राजन ने 65 लाख की टिब्बी–टांडा जलापूर्ति योजना का किया शुभारंभ, कहा — “हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, 7 नवंबर — इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने शुक्रवार को गांव टिब्बी और टांडा की हरिजन बस्ती को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है ताकि हर घर तक साफ और सुरक्षित पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस नई योजना से टिब्बी और टांडा गांवों के लोगों को अब पेयजल की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

मलेंद्र राजन ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का रखरखाव समय पर किया जाए ताकि लोगों को निरंतर स्वच्छ पेयजल मिलता रहे।

विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में मूलभूत सुविधाएं — जैसे पानी, सड़क और बिजली — सुलभ हों, ताकि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार भविष्य में ऐसी विकासात्मक योजनाओं को प्राथमिकता देती रहेगी।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन आनंद बलोरिया, एसएचओ आशीष पठानिया, एसडीओ अनिल ठाकुर, एसडीओ बिजली विभाग शंकर दयाल, राज्य रविदास कल्याण बोर्ड के सदस्य विजय कुमार, काठगढ़ पंचायत उपप्रधान चेतन सिंह, महिला मंडल अध्यक्षा सुनीता कटोच, पूर्व उपप्रधान शेर अली, सुशीला मन्हास, पोंग डैम एडवाइजरी कमेटी निदेशक कुलदीप शर्मा, बीडीसी सदस्य साबो बीबी, और कई स्थानीय गणमान्य नागरिक व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की जयंती पर फल वितरण, सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को बांटे फल

स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के जन्मदिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को फल बांटे गए। इस दौरान समर्थकों ने शाहपुर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।

Kangra: 43 NSS स्वयंसेवियों को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश, सेवानिवृत्त HAS अधिकारी ने समझाया ‘हेड, हार्ट और हैंड’ का महत्व

शाहपुर स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर का समापन हुआ। इसमें 43 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त HAS अधिकारी वचन ने विद्यार्थियों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए हेड, हार्ट और हैंड का महत्व समझाया।

Kangra: पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज में क्रिकेट का रोमांच, डॉ. सत्येन्द्र कालिया की स्मृति में तीन दिवसीय टूर्नामेंट शुरू

कांगड़ा के पपरोला स्थित राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में डॉ. सत्येन्द्र कालिया मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में UG-PG विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और AMOs की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Himachal: सुक्खू सरकार के बजट पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- 8 महीने में 43% बढ़ा राजकोषीय घाटा; वित्तीय कुप्रबंधन के दावों से...

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के बजट और वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आठ महीने में राजकोषीय घाटा 43.4 प्रतिशत बढ़कर 13,836 करोड़ रुपये हो गया।