Kangra: धर्मशाला साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 लाख के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला साइबर थाना पुलिस ने 60 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड मामले का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि ठगी के इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि यह कार्रवाई 17 अगस्त 2024 को दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई। जांच के लिए निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें मुख्य आरक्षी अमित कटोच, विशाल पटियाल और अनीश कुमार शामिल थे।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्थान के कोटा जिले में दबिश दी और वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु रावल (28) पुत्र उदय लाल निवासी दरगाह मार्ग, कुरेशी मोहल्ला खैरावाद, जिला कोटा और अभिषेक पंचाल (36) पुत्र जगदीश पंचाल निवासी ई-16, सर्वोदया विहार कॉलोनी, मोराक अदित्या नगर, जिला कोटा के रूप में हुई है।

एएसपी धीमान ने बताया कि दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल है और पैसा कहां गया। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।