Kangra: हिमाचल का सपूत ड्यूटी पर शहीद: छुट्टी से लौटे कुछ ही घंटों बाद SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के देहरा उपमंडल की बलसूं दरकाटा पंचायत के रहने वाले सशस्त्र सुरक्षा बल (SSB) के जवान चमन लाल (55) की पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि वह छुट्टी पूरी कर उसी दिन ड्यूटी पर लौटे थे।

जानकारी के मुताबिक, चमन लाल पश्चिम बंगाल के सिमलाबाड़ी में 53वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वे 4 नवंबर की शाम करीब 4 बजे ड्यूटी पर पहुंचे, लेकिन सिर्फ एक घंटे बाद ही सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत करने लगे। इसके कुछ ही पलों बाद उनकी हृदय गति रुक गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

उनके भतीजे सतीश कुमार ने बताया कि चमन लाल हाल ही में छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उन्हें एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति बताया, जो हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

दिवंगत जवान अपने पीछे पत्नी लता देवी, बेटा दीपक और दो विवाहित बेटियां प्रिया व ज्योति को छोड़ गए हैं। उनकी पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचाई जाएगी, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

SSB के सपड़ी प्रशिक्षण केंद्र की टुकड़ी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।