कांगड़ा: ठानपुरी में सड़क हादसा, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां: वीरवार रात को नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत ठानपुरी में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पति-पत्नी भी शामिल हैं। यह हादसा एक मोटर साइकिल और बस की टक्कर के कारण हुआ।

मृतकों की पहचान राकेश कुमार (धर्म चंद के पुत्र), सुमन (गुलशन की पत्नी) और गुलशन कुमार, सभी निवासी सदरपुर के रूप में हुई है। तीनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतक दंपत्ति का एक 6 महीने का बच्चा है, जिसे वे घर पर ही छोड़ गए थे।

सूत्रों के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (नंबर HP53 A 1967) चंडीगढ़ से बैजनाथ की ओर जा रही थी, तभी रात 11 बजे के करीब ठानपुरी के पास सामने से आ रही मोटर साइकिल (नंबर HP40 C 1942) से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार थे और तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां एक की रास्ते में ही मौत हो गई और बाकी दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने टांडा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसएचओ चमन लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।