सिरमौर: हरिपुरधार सड़क मार्ग पर तीन तेंदुए एक साथ दिखे, कैमरे में हुए कैद, वीडियो वायरल

Date:

--Advertisement--

जिला सिरमौर के हरिपुरधार सड़क मार्ग पर तीन तेंदुए एक साथ दिखे और कैमरे में कैद हो गए। इस वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। यह घटना डाहर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मोहन छींटा शुक्रवार को अपनी गाड़ी से शिमला की ओर जा रहे थे, जब उन्हें डाहर गांव के पास सड़क के किनारे तीन तेंदुए दिखाई दिए।

मोहन के मित्र और स्थानीय निवासी मदन सूर्यवंशी ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे डाहर गांव (मुनिम की दुकान के पास) के पास तीन तेंदुए देखे गए थे। मोहन ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया जब वे शिमला की ओर जा रहे थे। सूर्यवंशी ने सभी ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की, खासकर रात के समय।

उन्होंने यह भी कहा कि जो नौजवान साथी सेना की तैयारी के लिए सुबह दौड़ते हैं, उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा, उन्होंने वन विभाग से भी इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सभी ग्रामीणों से अपील है कि वे अपने और अपने पालतू जानवरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।