Himachal: रिश्वतखोरी के जुर्म में पटवारी को 16 साल बाद 2 वर्ष के साधारण कारावास की सजा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रिश्वतखोरी के आरोप में एक पटवारी को 16 साल बाद दोषी करार देते हुए 2 साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पटवारी को जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज बनाने के लिए 1000 रुपए की रिश्वत लेने का दोषी पाया और निचली अदालत के निर्णय को पलट दिया। न्यायाधीश राकेश कैंथला ने कहा कि पटवारी ने आधिकारिक कार्य के लिए दस्तावेज तैयार करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ऐसे मामलों में सख्ती से लागू होता है, जो लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हाईकोर्ट ने विशेष न्यायाधीश हमीरपुर के 17 अगस्त 2010 के फैसले को गलत मानते हुए रद्द कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, शिकायतकर्ता होशियार सिंह, जो आईटीबीपी में कार्यरत था, अपने वार्षिक अवकाश पर अपने गांव आया था।

वहां उसकी भूमि का बंदोबस्त का काम चल रहा था, लेकिन उसकी भूमि की तकसीम नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने अपने वकील से सलाह ली और जरूरी कागजात एकत्रित करने के लिए पटवारी सीता राम से मिला। पटवारी ने कहा कि कागजात तैयार करने के लिए उसे 1000 रुपए की रिश्वत देनी होगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से मना कर दिया और विजीलैंस के पास शिकायत की। विजीलैंस टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया गया, लेकिन निचली अदालत ने शिकायतकर्ता को आरोपी का सहयोगी मानकर उसे बरी कर दिया। हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए पटवारी को सजा सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।