Mandi: हिमाचल: सेना के जांबाज कर्नल तेजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में गूंजे “अमर रहे” के नारे

Date:

--Advertisement--

मंडी — हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरैमला गांव के वीर सपूत और भारतीय सेना में कर्नल पद पर तैनात तेजेंद्र सिंह का दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को उनके पैतृक गांव में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम यात्रा के दौरान पूरा इलाका “कर्नल तेजेंद्र सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गमगीन माहौल में परिजन और ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी।

जानकारी के अनुसार, कर्नल तेजेंद्र सिंह, कर्नल रूपचंद के पुत्र थे और वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स, श्रीनगर में सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि दिल्ली से श्रीनगर लौटने से पहले अचानक उन्हें हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर देर रात घर पहुंचा, जिसके बाद मंगलवार सुबह तरैमला गांव के श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा खेल प्रतियोगिता 2026: कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबलों में मिलेंगे 25 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार, पंजीकरण 17 सितंबर तक

शाहपुर दशहरा खेल प्रतियोगिता 2026 में कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित होंगे। लड़कों की सीनियर ओपन टीमों के लिए विजेता पुरस्कार 25,000 रुपये तक रखा गया है, जबकि लड़कियों की स्कूली टीमों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। प्रतियोगिता शाहपुर ग्राउंड में होगी। पंजीकरण और जानकारी के लिए 98829 71061 या 98055 08774 पर संपर्क करें।

Kangra: पिता की स्मृति में केवल सिंह पठानिया ने तल माता मंदिर को दिया खास तोहफा, भव्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का किया लोकार्पण

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने स्वर्गीय पिता कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में तल माता मंदिर मार्ग पर बने भव्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का लोकार्पण किया। उनकी माता विद्या देवी ने इनका निर्माण करवाया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।