Shimla: शर्मनाक! हिमाचल के स्कूल में पहली कक्षा के बच्चे को बिच्छू बूटी से दी दर्दनाक सज़ा, कान से निकला खून – मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू उपमंडल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्राथमिक शिक्षा खंड रोहड़ू के तहत आने वाले भलून गांव के एक सरकारी स्कूल में पहली कक्षा के बच्चे के साथ निर्दयता की हद पार कर दी गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बच्चे के साथ मारपीट की और उसकी पैंट में बिच्छू बूटी डाल दी, जिससे वह दर्द से तड़प उठा।

पीड़ित बच्चे के पिता दुर्गा सिंह, निवासी गांव भलून, डाकघर सुंगरी, तहसील रोहड़ू ने पुलिस चौकी खदराला में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उसका बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है और स्कूल में एक व्यक्ति को गैर-कानूनी रूप से शिक्षक की पत्नी की जगह पढ़ाने के लिए रखा गया था। इसी व्यक्ति ने उसके बेटे जैस के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया।

दुर्गा सिंह के अनुसार, आरोपी ने बच्चे के साथ स्कूल में बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके कान से खून निकल आया। इतना ही नहीं, वह बच्चे को शौचालय में ले गया और उसकी पैंट में बिच्छू बूटी डाल दी। घटना के बाद बच्चे के कान के पर्दे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे अब उसे सुनने में परेशानी हो रही है।

दुर्गा सिंह ने आरोप लगाया कि बच्चे को धमकाया गया कि वह घर पर इस घटना का जिक्र न करे। इसके अलावा, स्कूल में बच्चों को छुआछूत के आधार पर खाना दिया जाता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने घटना को दबाने के लिए उन्हें 10,500 रुपये माफीनामे के रूप में जबरन थमाए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि स्कूल के मुख्य अध्यापक और एक अन्य अध्यापक रात 10 बजे उनके घर आए और समझौते का दबाव बनाया। जब उन्होंने पंचायत प्रधान रोशन लाल से मदद मांगी, तो उन्होंने भी झूठा आश्वासन देकर मामले को टाल दिया और सोशल मीडिया पर इसे साझा न करने की सलाह दी।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।