Mandi: हिमाचल में शुरू हुई नई पहल! अब बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा तंबाकू, करसोग में जारी हुआ प्रदेश का पहला तंबाकू विक्रेता लाइसेंस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में तंबाकू उत्पादों की बिक्री को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला मंडी के करसोग स्वास्थ्य खंड में प्रदेश का पहला तंबाकू विक्रेता लाइसेंस जारी किया गया है। यह कदम तंबाकू सेवन और अवैध बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) करसोग, डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि प्रदेश का पहला तंबाकू विक्रेता लाइसेंस ग्राम पंचायत भंथल में लता जनरल स्टोर को जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य स्तर पर एक नई और ऐतिहासिक शुरुआत है।

डॉ. चौहान ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में अब तक लगभग 467 तंबाकू विक्रेताओं की पहचान की गई है, जिनकी जानकारी आशा वर्करों के माध्यम से एकत्र की गई है। यह संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। अब क्षेत्र में केवल लाइसेंसधारी विक्रेता ही तंबाकू और सिगरेट उत्पाद बेच सकेंगे।

उन्होंने बताया कि लाइसेंस केवल उन्हीं दुकानदारों को दिया जाएगा, जिनकी दुकान किसी स्कूल या शैक्षणिक संस्थान से कम से कम 100 गज की दूरी पर होगी। इच्छुक विक्रेता आवेदन पत्र भरकर अपनी ग्राम पंचायत या नगर निकाय कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विभागीय जांच के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।

बीएमओ ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तंबाकू और नशे से दूर रहें और एक स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।