Solan: हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती का दूसरा चरण 13-14 नवंबर को, एडमिट कार्ड जारी!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण अब तय हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया 13 और 14 नवंबर, 2025 को खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबाला कैंट में आयोजित की जाएगी।

अधिकारी ने जानकारी दी कि कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा (पहला चरण) में सफल हुई उम्मीदवारों को 31 अक्तूबर, 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई आती है, तो वह सेना भर्ती कार्यालय, शिमला में सुबह 10 बजे से शाम 2 बजे तक संपर्क कर सकती हैं।

यह भर्ती अभियान महिला उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर लेकर आया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।