Hamirpur: हिमाचल में पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा मौका! पूर्व सैनिक निगम ने जारी किया भर्ती शेड्यूल, जानें कब और कहां होगी भर्ती

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए एक शानदार अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर ने विभिन्न परियोजनाओं में आउटसोर्स आधार पर भर्ती के लिए जिलावार शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और अन्य रैंक के पूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग तिथियों पर होगी।

निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कर्नल पी.एस. अत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया निगम के मुख्यालय हमीरपुर में आयोजित की जाएगी।

जेसीओ रैंक की भर्ती तिथि

• 26 नवम्बर: जिला हमीरपुर और ऊना के सेवानिवृत्त जेसीओ, नायब सूबेदार, सूबेदार, सूबेदार मेजर और ऑनरेरी कमीशन धारक।

• 27 नवम्बर: कांगड़ा और चम्बा जिले के जेसीओ।

• 28 नवम्बर: मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के उम्मीदवार।

• 29 नवम्बर: शिमला, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले के उम्मीदवार।

कर्नल अत्री ने स्पष्ट किया कि ऑनरेरी नायब सूबेदार सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद के लिए पात्र नहीं होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 54 वर्ष से कम होनी चाहिए। भर्ती में केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को मूल डिस्चार्ज बुक और उसकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा और S-फैक्टर श्रेणी वाले पूर्व सैनिक पात्र नहीं होंगे।

अन्य रैंकों की भर्ती (हवलदार से नीचे तक)

कर्नल अत्री ने बताया कि अन्य रैंकों (एमएसीपी नायब सूबेदार सहित) की भर्ती के लिए शेड्यूल इस प्रकार है:

• 18 नवम्बर: जिला हमीरपुर

• 19 नवम्बर: जिला कांगड़ा (पंजीकरण संख्या 11000 तक)

• 20 नवम्बर: जिला कांगड़ा (पंजीकरण संख्या 11000 से ऊपर)

• 21 नवम्बर: जिला मंडी

• 22 नवम्बर: ऊना, शिमला और किन्नौर

• 24 नवम्बर: सोलन, कुल्लू और सिरमौर

• 25 नवम्बर: चम्बा, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 55 वर्ष से कम (1 जनवरी, 2026 तक) रखी गई है। सभी अन्य नियम और शर्तें जेसीओ भर्ती जैसी ही होंगी।

कर्नल अत्री ने बताया कि भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी पूर्व सैनिक निगम के हमीरपुर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।