Solan: बद्दी की फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग! तीसरे फ्लोर से उठे धुएं के गुबार, लाखों का नुक्सान होने की आशंका

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ठाना स्थित एक फार्मा कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसे में कंपनी को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय उद्योग में प्रोडक्शन का काम चल रहा था, तभी अचानक तीसरे फ्लोर पर आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हुईं कि आग दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। वहां रखी मशीनरी, कच्चा माल और तैयार फार्मा उत्पाद जलकर खाक हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी की टीम, फायर ऑफिसर हेमराज की अगुवाई में मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग की तीव्रता को देखते हुए नालागढ़ से भी फायर टेंडर बुलाए गए, तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई।

फायर अफसर हेमराज ने बताया कि आग अभी भी सुलग रही है, इसलिए नुक्सान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।

वहीं, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग की कार्रवाई में सहयोग किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।