Kangra: धर्मशाला में दर्दनाक घटना: मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 30 अक्तूबर। धर्मशाला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बड़ोल क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवम गौड़ (25) पुत्र हीरा लाल गौड़, निवासी पिपरी, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 10 बजे इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवम धर्मशाला क्षेत्र में पेंटर और राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि अपनी मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने किराए के कमरे की छत से परने (कपड़ा) का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब के मटक माजरी स्कूल की बदहाली, एक कमरे में पहली से पांचवीं तक की 5 कक्षाएं; 17 साल में 30 से घटकर...

पांवटा साहिब के मटक माजरी प्राथमिक स्कूल में 17 साल बाद भी भवन नहीं बन पाया है। पहली से पांचवीं तक की पांचों कक्षाएं एक ही कमरे में चल रही हैं और 2009 में 30 से शुरू हुई छात्रों की संख्या अब 11 रह गई है।

हमीरपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में चपरासी महिला गिरफ्तार

हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।

Kangra: चड़ी उपमंडल के 3 बिजली फीडरों पर आज रहेगी बिजली बंद, बंढी, राख, हाडा समेत कई गांव होंगे प्रभावित

चड़ी विद्युत उपमंडल के अंतर्गत 26 अक्तूबर को तीन बिजली लाइनों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। चमियारा, पलोथा सुखूघाट, बंढी, कलियारा, रैली का बाग, मिलिट्री एरिया समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: कजलोट के 28 परिवारों को जल्द मिलेंगे भूमि पट्टे, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; गांव में लगेंगी 5 सोलर लाइटें

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में बताया कि कजलोट के 28 परिवारों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द भूमि पट्टे प्रदान करेंगे। उन्होंने गांव में पांच सोलर लाइटें लगाने की घोषणा की और आयोजन समिति को 11 हजार रुपये दिए।